बाहरा विश्वविद्यालय में “वैकल्पिक विवाद समाधान, पॉक्सो, नशा मुक्ति और साइबर अपराध : चुनौतियाँ एवं समाधान” विषय पर कार्यशाला का किया गया आयोजन

बाहरा विश्वविद्यालय के लीगल एड क्लिनिक द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) सोलन के सहयोग से “वैकल्पिक विवाद समाधान, पॉक्सो, नशा मुक्ति और साइबर अपराध : चुनौतियाँ एवं समाधान” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं जागरूकता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों और प्रतिभागियों को वैकल्पिक विवाद समाधान के तरीकों, बच्चों के संरक्षण के लिए बनाए गए पॉक्सो अधिनियम, नशे के दुष्प्रभावों, और डिजिटल युग में साइबर अपराधों से सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर विशेषज्ञों की एक विशिष्ट पैनल ने अपने अनुभव और ज्ञान साझा किए। माननीय सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सोलन, सुश्री आकांक्षा डोगरा; एसडीपीओ एवं डीएसपी परवाणू, सुश्री मेहर पंवार (आईपीएस); मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला स्वास्थ्य विभाग सोलन, डॉ. अमित रंजन तलवार; और जिला बार एसोसिएशन सोलन की अधिवक्ता एवं प्रशिक्षित मध्यस्थ सुश्री कुमुद ठाकुर ने विभिन्न सत्रों का मार्गदर्शन किया।
बाहरा विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री गुरविंदर सिंह बाहरा ने कार्यशाला के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्रों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं। विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) आर.एम. भगत और रजिस्ट्रार श्री विनीत कुमार ने सभी विशेषज्ञों, प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रयासों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
स्कूल ऑफ लॉ के डीन प्रो. (डॉ.) अखिलेश राणौत ने सभी वक्ताओं और प्रतिभागियों का हार्दिक धन्यवाद किया और कहा कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए कानूनी एवं सामाजिक विषयों पर जागरूकता बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी।
कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी और इन महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता फैलाने के संकल्प के साथ हुआ।
Recent Posts
- Bahra University Wins First Position at Himachal Utsav 2026 .
- ज्ञान के साथ कौशल, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्य जरूरी : कविंद्र गुप्ता
- युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान करें : राज्यपालज्ञान के साथ कौशल, संवेदनशीलता, नैतिक मूल्य और उत्तरदायित्व की भावना भी आवश्यक : कविंद्र गुप्ता
- राज्यपाल ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का किया आह्वान
- Guv confers degrees on 577 at Solan’s Bahra University .
