बाहरा यूनिवर्सिटी में “अल्फा गेमिंग लीग” की ऐतिहासिक शुरुआत – हिमाचल में पहली बार
- 814 Views
- sahil
- January 5, 2026
- Gaming Technology


सोलन, 18 अप्रैल 2025 – बाहरा यूनिवर्सिटी के अल्फा स्कूल द्वारा आयोजित अल्फा गेमिंग लीग ने हिमाचल प्रदेश में एक नया इतिहास रच दिया है। यह राज्य में आयोजित पहली अंतर-राज्यीय प्रतिस्पर्धात्मक गेमिंग प्रतियोगिता है, जिसमें शिमला, सोलन, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड से आए 300 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
इस डिजिटल युग में जहां टेक्नोलॉजी उद्योग को नई दिशा दे रही है, वहीं बाहरा यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम छात्रों को तकनीकी उद्योग की मांगों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। गेमिंग अब केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं के लिए एक करियर विकल्प भी बन चुका है। इसी सोच के साथ बाहरा यूनिवर्सिटी ने इस मंच के ज़रिए प्रतिभाओं को उभरने और अपने भविष्य को दिशा देने का अवसर प्रदान किया।
इस भव्य आयोजन में कई विशिष्ट अतिथियों ने शिरकत की, जिनमें साहिल बाहरा, उपाध्यक्ष, रयात बाहरा ग्रुप; साहिल कपूर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रयात बाहरा ग्रुप; प्रो. (डॉ.) आर.एम. भगत, डायरेक्टर जनरल बाहरा यूनिवर्सिटी, विनीत कुमार रजिस्ट्रार, अनुराग अवस्थी डायरेक्टर एडमिशन एवं मार्केटिंग और ऋतिक्षा ठाकुर, प्रोग्राम मैनेजर, अल्फा स्कूल ऑफ बाहरा यूनिवर्सिटी शामिल रहे।
रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने कहा, “अल्फा स्कूल शिक्षा और उद्योग के बीच की खाई को पाटने का कार्य कर रहा है। अल्फा गेमिंग लीग जैसे इनोवेटिव इवेंट्स युवाओं को इंडस्ट्री के लिए तैयार करते हैं और उन्हें वैश्विक स्तर की सोच प्रदान करते हैं
Recent Posts
- From Classroom to Legislature: Bahra University Law Students Witness Democracy in Action at Himachal Pradesh Vidhan Sabha
- जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव
- बाहरा विश्वविद्यालय में ‘दही हांडी’ की धूम: कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में जीती बाजी |
- सतत भविष्य की राह दिखाएगा बाहरा विश्वविद्यालय: ‘एडवांस्ड मटेरियल्स’ पर जुटेगा देश भर के वैज्ञानिकों का महाकुंभ |
- उन्नत सामग्री और सिमुलेशन तकनीकों पर देशभर के वैज्ञानिक व शोधकर्ता करेंगे मंथन बाहरा यूनिवर्सिटी में 10-11 को राष्ट्रीय सम्मेलन
