सोलन | विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में बाहरा विश्वविद्यालय में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया

सोलन | विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में बाहरा विश्वविद्यालय में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर एसडीएमओ कंडाघाट डॉ. संदीपन भारद्वाज के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य जांच की। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया। शिविर विशेषज्ञों ने मुफ्त परामर्श, प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के साथ स्वास्थ्य सुझाव भी दिए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक जनरल डॉ. राजीव भगत ने कहा कि बाहरा विश्वविद्यालय केवल बौद्धिक विकास ही नहीं बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी समान महत्व देता है। छात्र और स्टाफ हमारी नींव हैं। उनका स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। इस तरह के प्रयास एक स्वस्थ और जागरूक शैक्षणिक वातावरण बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। व्यावसायिक गतिविधि
Recent Posts
- Alpha School at Bahra University Celebrates Teej with Joy, Dance and Festive Spirit
- 24 Bahra University NCC Cadets March with Pride at Historic Shimla Ridge on Independence Day 2026 .
- Bahra University Student Gaurav Sharma Wins Best Reel Award at State-Level Watershed Mahotsav Social Media Competition organised by the Himachal Pradesh Rural Development Department.
- Bahra University Announces QUEST 2026: Induction Programme to Welcome New Students .
- बाहरा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने IAMD के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
Recent Comments
No comments to show.
