शिमला, मंगलवार, 26- 1 जून 2026बाहरा यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों के भावनात्मक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

वाकनाघाट, जून
बाहरा यूनिवर्सिटी ने अपने छात्र कल्याण विभाग के माध्यम से परिसर में विद्यार्थियों के लिए भावनात्मक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन विषय पर प्रभावशाली और उपयोगी कार्यशाला का आयोजन किया। स्वयं को जानो ल अपने भीतर देखो, बेहतर जीवन जियो विषय पर आयोजित इस
विशेष सत्र का संचालन प्रसिद्ध ट्रांसफॉर्मेशनल मनोवैज्ञानिक एवं काउंसलर डॉ शिखा सरीन ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भावनात्मक संतुलन, आत्म- जागरूकता, तनाव प्रबंधन और मानसिक मजबूती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।
यह कार्यशाला ऐसे समय में आयोजित की गई, जब देशभर में बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं के
परिणाम घोषित हो रहे हैं और विद्यार्थी प्रवेश, करियर तथा भविष्य को लेकर तनाव, चिंता और असमंजस का सामना कर रहे हैं। सत्र के दौरान डॉ. शिखा सरीन ने विद्यार्थियों को समझाया कि किस प्रकार वे भावनात्मक दबाव को संभाल सकते हैं, आत्म-संदेह को
दूर कर सकते हैं, सकारात्मक सोच बनाए रख सकते हैं और जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय आत्मविश्वास के साथ ले सकते हैं।
इस अवसर पर छात्र कल्याण
निदेशक अनुराग अवस्थी ने कहा कि भावनात्मक स्वास्थ्य विद्यार्थी जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है,
जिसकी देखभाल शिक्षा और करियर के समान ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं पर पढ़ाई, अपेक्षाओं, प्रतिस्पर्धा और भविष्य की योजनाओं का भारी दबाव है, ऐसे में मानसिक मजबूती और भावनात्मक संतुलन सफलता के लिए बेहद जरूरी हैं।
उन्होंने कहा कि बाहरा यूनिवर्सिटी हमेशा एक सकारात्मक, सहयोगी और प्रेरणादायक वातावरण तैयार करने के लिए कार्य करता है, जहां विद्यार्थी स्वयं को सुना हुआ, मार्गदर्शित और सशक्त महसूस करें 1 उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, भावनात्मक संतुलन और जीवन के प्रति स्वस्थ दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होती हैं।
Recent Posts
- Jashan-e-Bahra: Celebrating Culture, Music and the Spirit of Togetherness at Bahra University
- Bahra University Hospitality Students Excel in Oberoi Group Recruitment Drive at IHM Kufri.
- Experts Deliberate on Advanced Materials and Simulation Technologies at Bahra University.
- बाहरा यूनिवर्सिटी वाकनाघाट में ‘एडवांस्ड मैटेरियल्स एंड सिमुलेशन टेक्निक्स’ पर हुआ राष्ट्रीय सम्मेलन
- Bahra University Law Students Gain Practical Legal Exposure During Educational Visit to National Lok Adalat at Kandaghat Civil Court.
