बाहरा विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय सोलन के बीच एमओयू, विज्ञान विद्याथियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण एमओयू के तहत शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान, कौशल विकास व करियर उन्मुख गतिबिधियों को मिलेगा बढ़ावा .

वाकनाघाट, सोलन (न्यूज डेस्क)। उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, व्यावहारिक और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में बाहरा विश्वविद्यालय एवं राजकीय महाविद्यालय सोलन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत दोनों संस्थान शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान, संकाय आदान-प्रदान, छात्र एक्सपोजर विजिट, कौशल विकास तथा करियर उन्मुख गतिविधियों को संयुक्त रूप से बढ़ावा देंगे।
एमओयू के प्रथम चरण के अंतर्गत राजकीय पीजी कॉलेज सोलन के अंतिम वर्ष के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने बाहरा विश्वविद्यालय का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुसंधान केंद्रों, इनोवेशन हब, विभिन्न शैक्षणिक विभागों तथा आधुनिक परिसर का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने करियर मार्गदर्शन सत्रों में भाग लेकर शिक्षकों और विशेषज्ञों से संवाद किया और नई तकनीकों, वैज्ञानिक अनुसंधान तथा उद्योग आधारित शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाहरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. नैल्टा ने कहा कि विश्वविद्यालयों और सरकारी महाविद्यालयों के बीच मजबूत शैक्षणिक सहयोग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की कुंजी हैं।
बाहरा विश्वविद्यालय में आयोजित शैक्षणिक सत्र को संबोधित करते विशेषज्ञ ।
एमओयू के प्रमुख बिंदु
शैक्षणिक सहयोग और अनुसंधान संकाय आदान-प्रदान • छात्र एक्सपोजर विजिटकौशल विकास कार्यक्रम करियर उन्मुख गतिबिधियों को बढ़ावा
विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनीत कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय नियमित रूप से छात्र एक्सपोजर विजिट, प्रयोगशाला प्रदर्शन, कार्यशालाएं, करियर काउंसलिंग, फैकल्टी इंटरैक्शन व शैक्षणिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित करता है।
राजकीय महाविद्यालय सोलन की प्राचार्या प्रो. मनीषा कोहली ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों की सोच को व्यापक बनाते हैं तथा उन्हें अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
बाहरा विश्वविद्यालय के छात्रीत्र कल्याण निदेशक अनुराग अवस्थी ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाकर अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया ।
गौरतलब हैं कि बाहरा विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के विभिन्न सरकारी महाविद्यालयों के साथ एमओयू एवं शैक्षणिक आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जुड़कर विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण, प्रयोगशाला प्रशिक्षण, नवाचार सत्र, विशेषज्ञ व्याख्यान और करियर मार्गदर्शन जैसी गतिबिधियों का आयोजन कर रहा हैं ।
Recent Posts
- School of Hospitality and Tourism at Bahra University: Where Professional Learning Meets the Real WorldBuilding The Hospitality and Tourism Professionals of Tomorrow.
- बाहरा विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह -2026 |
- Bahra University honours students from across the globeConvocation held for graduates from Nigeria, Cameroon, Bangladesh, Malawi, Ghana, Comoros, Thailand & Nepal .
- बाहरा विवि में इंटरनेशनल विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह – 2026 आयोजित
- बाहरा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीयविद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह – 2026 आयोजितविभिन्न देशों से आए विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रदान की गई उपाधियां |
