उच्च शिक्षा को बढ़ावा देनेके लिए बाहरा विवि और सोलन कॉलेज में एमओयू

वाकनाघाट (वि) । उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, व्यावहारिक और
रोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से बाहरा विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय सोलन ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत दोनों संस्थान शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान और कौशल विकास को संयुक्त रूप से बढ़ावा देंगे। एमओयू के पहले चरण में राजकीय पीजी कॉलेज सोलन के अंतिम वर्ष के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने बाहरा विश्वविद्यालय का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं, अनुसंधान केंद्रों और शैक्षणिक विभागों का अवलोकन किया।
उन्होंने कॅरिअर मार्गदर्शन सत्रों में भाग लिया और शिक्षकों से संवाद करते हुए नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। बाहरा विवि के कुलपति आरपी नैंटा ने कहा कि विश्वविद्यालयों और सरकारी महाविद्यालयों के बीच मजबूत शैक्षणिक सहयोग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की कुंजी है। राजकीय महाविद्यालय सोलन की प्राचार्या मनीषा कोहली ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों की सोच को व्यापक बनाते हैं और उन्हें उच्च शिक्षा व अनुसंधान के लिए प्रेरित करते हैं। बाहरा विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के विभिन्न सरकारी महाविद्यालयों के साथ शैक्षणिक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करता है। इन कार्यक्रमों में शैक्षणिक भ्रमण, प्रयोगशाला प्रशिक्षण और विशेषज्ञ व्याख्यान शामिल हैं।
Recent Posts
- उच्च शिक्षा को बढ़ावा देनेके लिए बाहरा विवि और सोलन कॉलेज में एमओयू
- बाहरा विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय सोलन के बीच एमओयू, विज्ञान विद्याथियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण एमओयू के तहत शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान, कौशल विकास व करियर उन्मुख गतिबिधियों को मिलेगा बढ़ावा .
- बाहरा यूनिवर्सिटी और सोलन कालेज के बीच एमओयूशैक्षणिक सहयोग; अनुसंधान, कौशल विकास और करियर मार्गदर्शन को मिलेगा बढ़ावा, विज्ञान संकाय के छात्रों ने किया विवि का भ्रमणस्टाफ .
- Bahra University Signs MoU with Government College Solan to Boost Research, Academic Excellence, and Student Development
- Bahra University Strengthens Leadership Culture with NCC Rank Appointment Ceremony
