उन्नत सामग्री और सिमुलेशन तकनीकों पर देशभर के वैज्ञानिक व शोधकर्ता करेंगे मंथन बाहरा यूनिवर्सिटी में 10-11 को राष्ट्रीय सम्मेलन

बाहरा विश्वविद्यालय शिमला हिल्स Shimla में 10 और 11 सितंबर को ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांस्ड मैटेरियल एंड सिमुलेशन टेक्निक्स फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज की ओर से इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप सोसाइटी ऑफ इंडिया (नॉर्थ जोन) के सहयोग से आयोजित होने वाले सम्मेलन के कन्वीनर प्रो. गगन कुमार भार्गव हैं। सम्मेलन का उद्देश्य उन्नत सामग्री विज्ञान और आधुनिक सिमुलेशन तकनीकों के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध एवं विकास को एक मंच पर लाना तथा इनके माध्यम से सतत एवं बेहतर भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करना है। दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर से वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं शिक्षाविदों और विद्यार्थियों के भाग लेने की उम्मीद है।
सम्मेलन के दौरान कीनोट टॉक्स, तकनीकी सत्र, पोस्टर प्रस्तुतियां और नेटवर्किंग जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागियों को विशेषज्ञों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करने तथा अपने शोध कार्य साझा करने का अवसर मिलेगा। आयोजन समिति ने शोधकर्ताओं, शिक्षकों, वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों से सम्मेलन के विषय से संबंधित एब्स्ट्रैक्ट आमंत्रित किए हैं। प्रो. गगन कुमार भार्गव ने कहा कि सतत विकास की दिशा में नई एवं उन्नत सामग्री के साथ सिमुलेशन तकनीकों की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण हो रही है। सम्मेलन युवा शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को अपने कार्य विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत करने तथा विभिन्न संस्थानों के शोधकर्ताओं के साथ अकादमिक संवाद स्थापित करने का बेहतर मंच प्रदान करेगा। उन्होंने अधिक से अधिक प्रतिभागियों से सम्मेलन में सहभागिता का आह्वान किया।
Recent Posts
- Bahra University Wins First Position at Himachal Utsav 2026 .
- ज्ञान के साथ कौशल, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्य जरूरी : कविंद्र गुप्ता
- युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान करें : राज्यपालज्ञान के साथ कौशल, संवेदनशीलता, नैतिक मूल्य और उत्तरदायित्व की भावना भी आवश्यक : कविंद्र गुप्ता
- राज्यपाल ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का किया आह्वान
- Guv confers degrees on 577 at Solan’s Bahra University .
