मेहनत, अध्ययन और प्रस्तुति से ही मिलता है न्याय

सोलन / कंडाघाट । सोलन के कंडाघाट स्थित बह्रा यूनिवर्सिटी में आयोजित 5वीं मूट कोर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सांसद और वरिष्ठ विधिवेत्ता अविनाश राय खन्ना के करकमलों से हुआ। इस अवसर पर उन्होंने विधि के छात्रों • वरिष्ठ विधिवेत्ता अविनाश राय खन्ना ने किया पांचवीं मूट कोर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ
को संबोधित करते हुए कहा कि एक सफल वकील वही होता है जो अपने केस की गहन तैयारी, प्रभावशाली प्रस्तुति और स्पष्ट दृष्टिकोण के माध्यम से न्याय दिलाने में सक्षम हो। उन्होंने वकालत को केवल पेशा नहीं,
बल्कि न्याय व्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ बताया। खन्ना ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक ही कानून और तथ्यों के बावजूद अलग-अलग वकील अपनी दलीलों और प्रस्तुति के आधार पर केस का परिणाम बदल सकते हैं । उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर अध्ययन, केस की गहरी समझ और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।
उन्होंने यह भी बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और मेहनत से कमजोर दिखने वाले मामलों को भी जीता जा सकता है। उन्होंने मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं को छात्रों के लिए वास्तविक न्यायिक प्रक्रिया का अभ्यास बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें व्यावहारिक ज्ञान और प्रस्तुति कौशल विकसित करने का अवसर देते हैं।
Recent Posts
- From Classroom to Legislature: Bahra University Law Students Witness Democracy in Action at Himachal Pradesh Vidhan Sabha
- जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव
- बाहरा विश्वविद्यालय में ‘दही हांडी’ की धूम: कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में जीती बाजी |
- सतत भविष्य की राह दिखाएगा बाहरा विश्वविद्यालय: ‘एडवांस्ड मटेरियल्स’ पर जुटेगा देश भर के वैज्ञानिकों का महाकुंभ |
- उन्नत सामग्री और सिमुलेशन तकनीकों पर देशभर के वैज्ञानिक व शोधकर्ता करेंगे मंथन बाहरा यूनिवर्सिटी में 10-11 को राष्ट्रीय सम्मेलन
