अच्छा वकील वही जो मेहनत, अध्ययन और प्रस्तुति से न्याय दिलाए

सोलन / काण्डाघाट। बाहरा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा आयोजित 5वीं बाहरा यूनिवर्सिटी मूट कोर्ट प्रतियोगिता (16 से 18 अप्रैल 2026) का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ विधिवेत्ता अविनाश राय खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ने की। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अविनाश राय खन्ना ने विधि के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एक सामान्य वकील और एक सफल वकील में सबसे बड़ा अंतर उसकी तैयारी, प्रस्तुति और दृष्टिकोण में होता है। उन्होंने कहा कि वकालत केवल धन कमाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है, जहाँ वकील अदालत और न्याय के बीच एक सेतु का कार्य करता है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक ही कानून,
MOOT COURT COMPETITION 2026
एक ही तथ्य और एक ही प्रक्रिया होने के बावजूद, अलग-अलग वकील अपने तर्क और प्रस्तुति के आधार पर अलग परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि गहन अध्ययन, केस की समझ और
आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। ने अपने प्रारंभिक वकालत के अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और एक कमज़ोर दिखने वाले केस को गहन अध्ययन
और कानूनी समझ के आधार पर जीता। उन्होंने कहा कि वकील को हर केस को चुनौती के रूप में लेना चाहिए और पूरी तैयारी के साथ अदालत में प्रस्तुत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं छात्रों को वास्तविक न्यायिक प्रक्रिया का अनुभव प्रदान करती हैं, जिससे उन्हें कानून, प्रक्रिया और प्रस्तुति कौशल सीखने का अवसर मिलता है। यह मंच भविष्य के सफल वकीलों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में देशभर से आई विभिन्न टीमों ने भाग लिया और प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी कानूनी समझ और तर्क क्षमता का प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि यह प्रतियोगिता छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सीखने का मंच सिद्ध होगी। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास और न्यायिक क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करते हैं।
Recent Posts
- From Classroom to Legislature: Bahra University Law Students Witness Democracy in Action at Himachal Pradesh Vidhan Sabha
- जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव
- बाहरा विश्वविद्यालय में ‘दही हांडी’ की धूम: कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में जीती बाजी |
- सतत भविष्य की राह दिखाएगा बाहरा विश्वविद्यालय: ‘एडवांस्ड मटेरियल्स’ पर जुटेगा देश भर के वैज्ञानिकों का महाकुंभ |
- उन्नत सामग्री और सिमुलेशन तकनीकों पर देशभर के वैज्ञानिक व शोधकर्ता करेंगे मंथन बाहरा यूनिवर्सिटी में 10-11 को राष्ट्रीय सम्मेलन
