राष्ट्रीय खेल ‘हिमक्लेव – 2’ सम्मेलन सम्पन्न गर्भावस्था से वृद्धावस्था तक विभिन्न रोगों के 5 उपचार में फिजियोथेरेपी कारगर : शांडिल

सोलन, 18 मई (निस)
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य सेवा के महत्त्वपूर्ण आयामों में से एक है और इसके माध्यम से रोगियों के उपचार एवं उन्हें स्वस्थ रखने में विशेष सहायता मिलती है। डॉ. शांडिल आज कंडाघाट उपमंडल के वाकनाघाट स्थित बाहरा विश्वविद्यालय में इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्टस द्वारा आयोजित विशेष राष्ट्रीय खेल “हिमक्लेव 2′ सम्मेलन को संबोधित
कर रहे थे । इस सम्मेलन में लगभग
500 प्रतिनिधियों, पेशेवर वक्ताओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ. शांडिल ने कहा कि चिकित्सा का क्षेत्र समाज सेवा का सबसे बड़ा आयाम है। उन्होंने कहा कि सभी फिजियोथेरेपिस्ट सौभाग्यशाली हैं जो इस व्यवसाय के माध्यम से जन-जन की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की भाग- दौड़ की जिंदगी में इंसान अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंतित नहीं है, ऐसे में इस
पद्धति के बारे में लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है और इसमें फिजियोथेरेपिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि फिजियोथैरेपी गर्भावस्था से वृद्धावस्था तक विभिन्न रोगों के उपचार का कारगर माध्यम है।
Recent Posts
- From Classroom to Legislature: Bahra University Law Students Witness Democracy in Action at Himachal Pradesh Vidhan Sabha
- जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव
- बाहरा विश्वविद्यालय में ‘दही हांडी’ की धूम: कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में जीती बाजी |
- सतत भविष्य की राह दिखाएगा बाहरा विश्वविद्यालय: ‘एडवांस्ड मटेरियल्स’ पर जुटेगा देश भर के वैज्ञानिकों का महाकुंभ |
- उन्नत सामग्री और सिमुलेशन तकनीकों पर देशभर के वैज्ञानिक व शोधकर्ता करेंगे मंथन बाहरा यूनिवर्सिटी में 10-11 को राष्ट्रीय सम्मेलन
