फिजियोथेरैपी स्वास्थ्य सेवा के लिए महत्वपूर्ण आयामों में से एक: डॉ. शांडिलबाहरा यूनिवर्सिटी में ‘हिमक्लेव-2’ सम्मेलन के दौरान बोले स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा | सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम | शांडिल ने कहा कि फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य सेवा के लिए महत्वपूर्ण आयामों में से एक है और इसके माध्यम से रोगियों के उपचार एवं उन्हें स्वस्थ रखने में विशेष
हिमक्लेव-2 की सहायता
स्मारिका का विमोचन किया
मिलती है। डॉ. शांडिल रविवार को
कंडाघाट उपमंडल के वाकनाघाट स्थित बाहरा विश्वविद्यालय में इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरैपिस्टस द्वारा आयोजित विशेष राष्ट्रीय खेल ‘हिमक्लेव-2’ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में लगभग 500 प्रतिनिधियों, पेशेवर वक्ताओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ. शांडिल ने कहा कि चिकित्सा का क्षेत्र समाज सेवा का सबसे बड़ा आयम है।
सभी फिजियोथेरैपिस्ट सौभाग्यशाली हैं, जो इस व्यवसाय के माध्यम से जन-जन की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की भाग दौड़ की जिंदगी में इंसान अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंतित नहीं है, ऐसे में इस पद्धति के बारे में लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है और इसमें फिजियोथेरेपिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी पुराने रोगों को जड़
से खत्म करने का एक बेहतर विकल्प है और यह शरीर को और अधिक स्वस्थ एवं मजबूत बनाने में सहायक है। उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी हर उम्र के व्यक्ति की सहयोगी बनकर विभिन्न रोगों का निवारण कर रही है और इससे शरीर की फिटनेस भी बढ़ती है। स्वास्थ्य मंत्री ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट के सदस्यों से फिजियोथेरेपी का प्रचार
करने के साथ-साथ लोगों को योग करने की सलाह देने को भी कहा। उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य सेवा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डॉ. शांडिल ने कहा कि फिजियोथेरेपी चिकित्सा, दवा रहित उपचार की एक ऐसी प्रणाली है जिसमें व्यायाम, विद्युतीय उपकरणों और विभिन्न हस्त तकनीकों के द्वारा रोगियों का उपचार किया जाता है जो कि पूर्णतः दुष्प्रभाव रहित है। उन्होंने कहा कि यह खेल चिकित्सा का एक आवश्यक घटक है। फिजियोथेरेपी में मांसपेशियों, नसों के अतिरिक्त खेलों के कारण लगी चोटों, दिव्यांगता, मानसिक विकृति गतिशीलता आदि से संबंधित कई रोगी का सफल इलाज किया जा रहा है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने हिमक्लेव 2 की स्मारिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर फिजियोथेरेपी से संबंधित विभिन्न कंपनियों द्वारा उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसका स्वास्थ्य मंत्री ने अवलोकन किया।
Recent Posts
- Bahra University Wins First Position at Himachal Utsav 2026 .
- ज्ञान के साथ कौशल, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्य जरूरी : कविंद्र गुप्ता
- युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान करें : राज्यपालज्ञान के साथ कौशल, संवेदनशीलता, नैतिक मूल्य और उत्तरदायित्व की भावना भी आवश्यक : कविंद्र गुप्ता
- राज्यपाल ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का किया आह्वान
- Guv confers degrees on 577 at Solan’s Bahra University .
