गर्भावस्था से वृद्धावस्था तक विभिन्न रोगों के उपचार में फिजियोथैरेपी कारगर : शांडिलइंडियन एसोसिएशन • ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट्स का सम्मेलन संपन्न

सोलन, 18 मई (ब्यूरो): स्वास्थ्य . मंत्री कर्नल डा. धनीराम शांडिल ने कहा कि फिजियोथैरेपी स्वास्थ्य सेवा के लिए महत्वपूर्ण आयामों में से एक है। इसके माध्यम से रोगियों के उपचार एवं स्वस्थ रखने में विशेष सहायता मिलती है। वह रविवार को कंडाघाट के वाकनाघाट स्थित बाहरा विश्वविद्यालय में इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट्स द्वारा आयोजित विशेष राष्ट्रीय खेल ‘हिमक्लेव-2’ सम्मेलन को संबोधित ‘कर रहे थे। सम्मेलन में लगभग 500 प्रतिनिधियों, पेशेवर वक्ताओं व विद्यार्थियों ने भाग लिया।
सोलन : हिमक्लेव-2 की स्मारिका का विमोचन करते स्वास्थ्य मंत्री डा. धनीराम शांडिल ।
उन्होंने कहा कि फिजियोथैरेपी पुराने रोगों को जड़ से खत्म करने का एक बेहतर विकल्प है और यह शरीर को और अधिक स्वस्थ एवं मजबूत बनाने में सहायक है। फिजियोथैरेपी हर उम्र के व्यक्ति की सहयोगी बनकर विभिन्न रोगों का निवारण कर रही है और इससे शरीर
की फिटनेस भी बढ़ती है।
उन्होंने इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट के सदस्यों से फिजियोथैरेपी का प्रचार करने के साथ लोगों को योग करने की सलाह देने को भी कहा। फिजियोथैरेपी चिकित्सा, दवा रहित उपचार की एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें व्यायाम,
(ब्यूरो)
विद्युतीय उपकरणों और विभिन्न हस्त तकनीकों के द्वारा रोगियों का उपचार किया जाता है, जोकि पूर्णतः दुष्प्रभाव रहित है। फिजियोथैरेपी गर्भावस्था से वृद्धावस्था तक विभिन्न रोगों के उपचार का कारगर माध्यम है।
उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आग्रह भी किया व हिमक्लेव 2
की स्मारिका का विमोचन भी किया।
इस अवसर पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजीव झा, इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट्स की महिला प्रकोष्ट की अध्यक्ष डा. रुचि, इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट्स के हिमाचल इकाई के अध्यक्ष डा. अनूप, बाहरा विश्वविद्यालय के महानिदेशक डा. आर.एम. भगत, रजिस्ट्रार विनीत कुमार, निदेशक मार्केटिंग अनुराग अवस्थी, गौरव बाली, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट गोपाल चंद शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डा. अजय पाठक, जिला चिकित्सा अधिकारी डा. अमित रंजन सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Recent Posts
- Bahra University Wins First Position at Himachal Utsav 2026 .
- ज्ञान के साथ कौशल, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्य जरूरी : कविंद्र गुप्ता
- युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान करें : राज्यपालज्ञान के साथ कौशल, संवेदनशीलता, नैतिक मूल्य और उत्तरदायित्व की भावना भी आवश्यक : कविंद्र गुप्ता
- राज्यपाल ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का किया आह्वान
- Guv confers degrees on 577 at Solan’s Bahra University .
