बाहरा विवि में फिजियो रन मैराथन से हिम्क्लेव – 2′ का आगाज

बाहरा विश्वविद्यालय में शनिवार को इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट्स के सहयोग से आयोजित ‘हिम्क्लेव – 2’ की शुरुआत ‘फिजियो रन मैराथन’ के भव्य आयोजन से हुई। इस मैराथन में प्रदेशभर से आए फिजियोथेरेपी
छात्र-छात्राओं और अनुभवी विशेषज्ञों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य समाज को नशा मुक्त और दर्द रहित जीवन की ओर प्रेरित करना रहा। ‘हिम्क्लेव-2′ के पहले दिन को प्री-कॉन्फ्रेंस डे के रूप में मनाया गया, जिसमें फिजियोथेरेपी क्षेत्र की चार प्रमुख हस्तियों डॉ. तूहीना शर्मा, डॉ.
अमिता अग्रवाल, डॉ. प्रभजोत अनेजा और डॉ. राजेंद्र पाल सिंह ने कार्यशालाएं आयोजित कीं। इन तकनीकी सत्रों के माध्यम से छात्रों को फिजियोथेरेपी की नवीनतम विधाओं,
उन्नत उपचार तकनीकों और व्यवहारिक प्रशिक्षण से परिचित कराया
गया।
Recent Posts
- From Classroom to Legislature: Bahra University Law Students Witness Democracy in Action at Himachal Pradesh Vidhan Sabha
- जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव
- बाहरा विश्वविद्यालय में ‘दही हांडी’ की धूम: कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में जीती बाजी |
- सतत भविष्य की राह दिखाएगा बाहरा विश्वविद्यालय: ‘एडवांस्ड मटेरियल्स’ पर जुटेगा देश भर के वैज्ञानिकों का महाकुंभ |
- उन्नत सामग्री और सिमुलेशन तकनीकों पर देशभर के वैज्ञानिक व शोधकर्ता करेंगे मंथन बाहरा यूनिवर्सिटी में 10-11 को राष्ट्रीय सम्मेलन
Recent Comments
No comments to show.
