कई रोगों के उपचार में फिजियोथेरेपी कारगर : डॉ. शांडिल

उत्तम हिन्दू न्यूज नेटवर्क शिमला / ऊषा शर्मा : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य सेवा के लिए महत्त्वपूर्ण आयामों में से एक है और इसके माध्यम से रोगियों के उपचार एवं उन्हें स्वस्थ रखने में विशेष सहायता मिलती है। डॉ. शांडिल रविवार को कण्डाघाट उपमण्डल के वाकनाघाट स्थित बाहरा विश्वविद्यालय में इंडियन एसोसिएशन फिजियोथेरेपिस्टस द्वारा आयोजित विशेष राष्ट्रीय खेल ‘हिमक्लेव – 2’ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में लगभग 500 प्रतिनिधियों, पेशेवर वक्ताओं और
ऑफ
■ इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्टस द्वारा विशेष राष्ट्रीय खेल ‘हिमक्लेव-2’
सम्मेलन सम्पन्न
विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ. शांडिल ने कहा कि चिकित्सा का क्षेत्र समाज सेवा का सबसे बड़ा आयम है। उन्होंने कहा कि सभी फिजियोथेरेपिस्ट सौभाग्यशाली हैं जो इस व्यवसाय के माध्यम से जन-जन की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की भाग-दौड़ की जिंदगी में इंसान अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंतित नहीं है, ऐसे में इस पद्धति के बारे में लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है और इसमें फिजियोथेरेपिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका है।
हिमक्लेव-2 की स्मारिका का विमोचन करते हुए मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, साथ हैं अन्य सदस्य।
उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी पुराने रोगों को जड़ से खत्म करने का एक बेहतर विकल्प है और यह शरीर को और अधिक स्वस्थ एवं मज़बूत बनाने में सहायक है। उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी हर उम्र के व्यक्ति की सहयोगी बनकर विभिन्न रोगों का निवारण कर रही है और इससे शरीर की फिटनेस भी बढ़ती है। स्वास्थ्य मंत्री ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट
Delhi Edition May 19, 2025 Page No. 9 Powered by: erelego.com
के सदस्यों से फिजियोथेरेपी का प्रचार करने के साथ-साथ लोगों को योग करने की सलाह देने को भी कहा। उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी गर्भावस्था से वृद्धावस्था तक विभिन्न रोगों के उपचार का कारगार माध्यम है । इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने हिमक्लेव – 2 की स्मारिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर फिजियोथेरेपी से संबंधित विभिन्न कंपनियों द्वारा उत्पादों की प्रदर्शनी भी
लगाई गई जिसका स्वास्थ्य मंत्री ने अवलोकन किया। इस अवसर पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिज़ियोथेरेपिस्टस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीव झा, इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्टस की महिला प्रकोष्ट की अध्यक्ष डॉ. रुचि, इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्टस के हिमाचल इकाई के अध्यक्ष डॉ. अनूप, बाहरा विश्वविद्यालय के महानिदेशक डॉ. आर.एम. भगत, रजिस्ट्रार विनीत कुमार, निदेशक मार्केटिंग अनुराग अवस्थी, गौरव बाली, उपमण्डलाधिकारी कंडाघाट गोपाल चंद शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Recent Posts
- Bahra University Wins First Position at Himachal Utsav 2026 .
- ज्ञान के साथ कौशल, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्य जरूरी : कविंद्र गुप्ता
- युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान करें : राज्यपालज्ञान के साथ कौशल, संवेदनशीलता, नैतिक मूल्य और उत्तरदायित्व की भावना भी आवश्यक : कविंद्र गुप्ता
- राज्यपाल ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का किया आह्वान
- Guv confers degrees on 577 at Solan’s Bahra University .
