बाहरा यूनिवर्सिटी में अल्फा गेमिंग लीग की शुरुआत
- 823 Views
- sahil
- January 5, 2026
- Gaming Technology

सोलन (वि)। बाहरा यूनिवर्सिटी के अल्फा स्कूल की ओर से आयोजित अल्फा गेमिंग लीग ने हिमाचल प्रदेश में
इतिहास रच दिया है। राज्य में आयोजित पहली अंतर-राज्यीय प्रतिस्पर्धात्मक गेमिंग प्रतियोगिता है, जिसमें शिमला, सोलन, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड से आए 300 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। आयोजन में कई विशिष्ट अतिथियों ने शिरकत की, जिनमें साहिल बाहरा, उपाध्यक्ष, रयात बाहरा ग्रुप, साहिल कपूर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रयात बाहरा ग्रुप, प्रो. (डॉ.) आरएम भगत, डायरेक्टर जनरल बाहरा यूनिवर्सिटी, विनीत कुमार रजिस्ट्रार, अनुराग अवस्थी डायरेक्टर एडमिशन एवं मार्केटिंग और ऋतिक्षा ठाकुर, प्रोग्राम मैनेजर, अल्फा स्कूल ऑफ बाहरा यूनिवर्सिटी शामिल रहे। रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने कहा कि अल्फा स्कूल शिक्षा और उद्योग के बीच की खाई को पाटने का कार्य कर रहा है। गौरव बाली मीडिया एवं कम्युनिकेशन बाहरा यूनिवर्सिटी ने ने इस आयोजन को गेम चेंजर बताया।
Recent Posts
- From Classroom to Legislature: Bahra University Law Students Witness Democracy in Action at Himachal Pradesh Vidhan Sabha
- जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव
- बाहरा विश्वविद्यालय में ‘दही हांडी’ की धूम: कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में जीती बाजी |
- सतत भविष्य की राह दिखाएगा बाहरा विश्वविद्यालय: ‘एडवांस्ड मटेरियल्स’ पर जुटेगा देश भर के वैज्ञानिकों का महाकुंभ |
- उन्नत सामग्री और सिमुलेशन तकनीकों पर देशभर के वैज्ञानिक व शोधकर्ता करेंगे मंथन बाहरा यूनिवर्सिटी में 10-11 को राष्ट्रीय सम्मेलन
