हिमाचल के विद्यार्थियों तक गुणवतापूर्ण उच्च शिक्षा पहुँचाने की दिशा में बाहरा विश्वविद्यालय का बड़ा कदमहिमाचल प्रदेश में शिक्षा सहयोगी सम्मेलन का सफल आयोजन

2 मई 2026
बाहरा विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए हिमाचल प्रदेश में शिक्षा सहयोगी सम्मेलन का सफल आयोजन किया। देशभर में आयोजित अपने सफल एजुकेशन पार्टनर्स कॉन्स्लेव की भृंखला को आगे बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय ने इस बार अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में यह विशेष सम्मेलन आयोजित किया, जो विश्वविद्यालय की अपनी जड़ों और प्रदेश के विद्यार्थियों के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिक्षा सलाहकारों, प्रवेश सहयोगियों और एजुकेशन पार्टनर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक योग्य विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर पहुंचाना रहा।
शिक्षा राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव : सरदार गुरविंदर सिंह बाहरा
इस अवसर पर रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन सरदार गुरविंदर सिंह बाहरा विशेष कप से उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षा सहयोगियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव हैं। उनकी उपस्थिति ने सम्मेलन को और अधिक गरिमामयी बना दिया।
हिमाचल के युवा ही भविष्य की असली ताकत : विकास बत्रा
बाहरा विश्वविद्यालय के वाइस प्रेसीडेंट विकास बत्रा ने कहा, “हमारे शिक्षा सहयोगियों ने देश के विभिन्न हिस्सों से लेकर हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों तक हमारे उद्देश्य और दृष्टि को ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाया है। हिमाचल प्रदेश केवल प्राकृतिक सुंदरता का प्रदेश नहीं, बल्कि बड़े सपने देखने वाली युवा पीढ़ी का घर है। भौगोलिक परिस्थितियों कभी भी किसी विद्यार्थी की महत्वाकांक्षा के मार्ग में बाधा नहीं बननी चाहिए।
दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचकर देते हैं सही मार्गदर्शन
सम्मेलन के दौरान यह भी बताया गया कि शिक्षा सहयोगी दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों तक पहुँचकर विद्यार्थियों और उनके परिवारों को सही मार्गदर्शन प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं। वे केवल प्रवेश प्रक्रिया तक सीमित नहीं रहते, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
खुले संवाद में साझा हुई विस्तृत जानकारी
इस सम्मेलन का सबसे महत्वपूर्ण भाग खुला संवाद सत्र रहा, जिसमें विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और शिक्षा सहयोगियों के बीच विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई है। समें पाट्र्यक्रमों, शुल्क संरचना, छात्रवृत्ति योजनाओं, आर्थिक सहायता, रोजगार अवसरों, प्लेसमेंट रिकॉर्ड, परिसर जीवन और आधुनिक सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की गई।
शिक्षा सहयोगी हैं हजारों परिवारोंके विश्वासनीय मार्गदर्शक बाहरा विश्वविद्यालय के शिक्षा सहयोगी केवल प्रवेश सलाहकार नहीं हैं, बल्कि हजारों परिवारों के विश्वासनीय मार्गदर्शक हैं। विश्वविद्यालय ने उनके समर्पण, परिश्रम और योगदान का सम्मान किया तथा यह विश्वास दिलाया कि बाहरा विश्वविद्यालय हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा और उन्हें हर आवश्यक सहयोग प्रदान करता रहेगा।
सम्मेलन के अंत में विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षा सहयोगियों के समर्पण और योगदान का सम्मान करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। यह आयोजन विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षा सहयोगियों के बीच विश्वास और बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
Recent Posts
- From Classroom to Legislature: Bahra University Law Students Witness Democracy in Action at Himachal Pradesh Vidhan Sabha
- जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव
- बाहरा विश्वविद्यालय में ‘दही हांडी’ की धूम: कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में जीती बाजी |
- सतत भविष्य की राह दिखाएगा बाहरा विश्वविद्यालय: ‘एडवांस्ड मटेरियल्स’ पर जुटेगा देश भर के वैज्ञानिकों का महाकुंभ |
- उन्नत सामग्री और सिमुलेशन तकनीकों पर देशभर के वैज्ञानिक व शोधकर्ता करेंगे मंथन बाहरा यूनिवर्सिटी में 10-11 को राष्ट्रीय सम्मेलन
