बाहरा विश्वविद्यालय ने चार प्रमुख कंपनियों अपग्रेड, आईबीएम एचसीएल टेक और लार्सन एंड टुब्रो साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं।

शिमला (वि) बाहरा विश्वविद्यालय ने चार प्रमुख कंपनियों अपग्रेड, आईबीएम एचसीएल टेक और लार्सन एंड टुब्रो साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। यह रणनीतिक साझेदारी छात्रों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने, शोध सहयोग को बढ़ावा देने और उद्योग से जुड़े कौशल विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बाहरा विवि के चांसलर ने कहा कि चारों समझौते विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इन समझौतों से छात्रों को इंटर्नशिप, संयुक्त शोध परियोजनाएं, कौशल विकास कार्यक्रम और ज्ञान- साझाकरण मंचों का लाभ मिलेगा। एमओयू साइनिंग समारोह में बाहरा विवि के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा, रयात बाहरा ग्रुप के वाइस चेयरमैन साहिल बाहरा के साथ कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी के रूप में आईबीएम से अमन बख्शी और आयुष चौहान, एलएंडटी से जसवंत सिंह, अपग्रेड से सुमित शर्मा और एचसीएल टेक से स्वक्षर कर्मकार उपस्थित रहे ।
Recent Posts
- From Classroom to Legislature: Bahra University Law Students Witness Democracy in Action at Himachal Pradesh Vidhan Sabha
- जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव
- बाहरा विश्वविद्यालय में ‘दही हांडी’ की धूम: कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में जीती बाजी |
- सतत भविष्य की राह दिखाएगा बाहरा विश्वविद्यालय: ‘एडवांस्ड मटेरियल्स’ पर जुटेगा देश भर के वैज्ञानिकों का महाकुंभ |
- उन्नत सामग्री और सिमुलेशन तकनीकों पर देशभर के वैज्ञानिक व शोधकर्ता करेंगे मंथन बाहरा यूनिवर्सिटी में 10-11 को राष्ट्रीय सम्मेलन
