बाहरा विश्वविद्यालय के कुलपति की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट शिक्षा, अनुसंधान और नशा- निवारण पर हुई विस्तृत चर्चा; समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने पर जोर

शिमला। बाहरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कृष्णकान्त दवे ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शिक्षा और समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुदृढ़ बनाने, युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए प्रभावी नशा -निवारण उपायों तथा समाज में निवारक जागरूकता को बढ़ावा देने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने उच्च शिक्षण संस्थानों में मजबूत एवं व्यवस्थित अनुसंधान पद्धतियों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि सामाजिक चुनौतियों का समाधान वैज्ञानिक और प्रमाण- आधार दृष्टिकोण से किया जा सके। राज्यपाल ने ड्रग्स, सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों को गंभीर सामाजिक चुनौती बताते हुए व्यापक जन-जागरूकता की आवश्यकता रेखांकित की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छ जीवनशैली और युवाओं में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वविद्यालयों से अपेक्षा की कि वे शोध गतिविधियों, जागरूकता अभियानों, स्वास्थ्य शिविरों और सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रमों माध्यम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कुलपति प्रो. कृष्णकान्त दवे ने राज्यपाल द्वारा प्रदान मार्गदर्शन को विश्वविद्यालय के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा के दूरदर्शी विज़न के अनुरूप बताया। उन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता, सामाजिक उत्तरदायित्व, सामुदायिक सहभागिता और राष्ट्र-निर्माण से जुड़ी पहलों के प्रति बाहरा विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता दोहराई।
Recent Posts
- Bahra University Wins First Position at Himachal Utsav 2026 .
- ज्ञान के साथ कौशल, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्य जरूरी : कविंद्र गुप्ता
- युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान करें : राज्यपालज्ञान के साथ कौशल, संवेदनशीलता, नैतिक मूल्य और उत्तरदायित्व की भावना भी आवश्यक : कविंद्र गुप्ता
- राज्यपाल ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का किया आह्वान
- Guv confers degrees on 577 at Solan’s Bahra University .
