बाहरा विवि और राजकीय महाविद्यालय में गतिविधियां शैक्षणिक सहयोग के लिए करार

सोलन (वि)। बाहरा विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट ने छात्र सशक्तीकरण, शैक्षणिक सहयोग और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के तहत छात्रों को औद्योगिक प्रशिक्षण, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और करियर विकास के महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में आयोजित हस्ताक्षर समारोह में बाहरा विश्वविद्यालय के प्रवेश और विपणन निदेशक अनुराग अवस्थी ने कहा कि हम प्रदेश के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उद्योग से जुड़े अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मदन मनकोटिया ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह पहल छात्रों के लिए नए अवसर उपलब्ध कराएगी।
Recent Posts
- उच्च शिक्षा को बढ़ावा देनेके लिए बाहरा विवि और सोलन कॉलेज में एमओयू
- बाहरा विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय सोलन के बीच एमओयू, विज्ञान विद्याथियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण एमओयू के तहत शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान, कौशल विकास व करियर उन्मुख गतिबिधियों को मिलेगा बढ़ावा .
- बाहरा यूनिवर्सिटी और सोलन कालेज के बीच एमओयूशैक्षणिक सहयोग; अनुसंधान, कौशल विकास और करियर मार्गदर्शन को मिलेगा बढ़ावा, विज्ञान संकाय के छात्रों ने किया विवि का भ्रमणस्टाफ .
- Bahra University Signs MoU with Government College Solan to Boost Research, Academic Excellence, and Student Development
- Bahra University Strengthens Leadership Culture with NCC Rank Appointment Ceremony
Recent Comments
No comments to show.
