बाहरा यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

शिमला हिल्स स्थित बाहरा यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विनीत कुमार ने कहा कि महिला दिवस का वास्तविक महत्व तभी है जब समाज में सकारात्मक बदलाव आए और महिलाओं को समान अधिकार और अवसर प्राप्त हों।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें भाषण, रंगोली और खेलकूद जैसी गतिविधियां शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बाहरा यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को प्रेरित करते हैं और उनके सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही संविधान और सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के लिए कई कानून बनाए हैं, लेकिन लड़कियों को अपनी आवाज़ खुद उठानी होगी। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि महिला-पुरुष समानता की नींव परिवार से ही रखी जानी चाहिए।
उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उनका आर्थिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है। समाज को अपनी सोच में बदलाव लाना होगा क्योंकि महिलाओं में भी पुरुषों के समान कार्यक्षमता और क्षमता है।
Recent Posts
- उच्च शिक्षा को बढ़ावा देनेके लिए बाहरा विवि और सोलन कॉलेज में एमओयू
- बाहरा विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय सोलन के बीच एमओयू, विज्ञान विद्याथियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण एमओयू के तहत शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान, कौशल विकास व करियर उन्मुख गतिबिधियों को मिलेगा बढ़ावा .
- बाहरा यूनिवर्सिटी और सोलन कालेज के बीच एमओयूशैक्षणिक सहयोग; अनुसंधान, कौशल विकास और करियर मार्गदर्शन को मिलेगा बढ़ावा, विज्ञान संकाय के छात्रों ने किया विवि का भ्रमणस्टाफ .
- Bahra University Signs MoU with Government College Solan to Boost Research, Academic Excellence, and Student Development
- Bahra University Strengthens Leadership Culture with NCC Rank Appointment Ceremony
