बाहरा यूनिवर्सिटी ने अमर उजाला भविष्य ज्योति 2026 विद्यार्थियों को दी करियर मार्गदर्शन की नई दिशा

बाहरा यूनिवर्सिटी ने अपने मिशन “Aspirations to Reality” को आगे बढाते हुए आज पीजी कॉलेज, हमीरपुर में आयोजित प्रतिष्ठित अमर उजाला भविष्य ज्योति 2026 करियर काउंसलिंग एवं शैक्षणिक जागरूकता मेगा इवेंट में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस कार्यक्रम में हमीरपुर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम ने युवाओं में उच्च शिक्षा और बेहतर करियर मार्गदर्शन के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गंधव राठौर, आईएएस, उपायुक्त हमीरपुर ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने संबोधन में
कहा कि युवाओं को कौशल विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर और सफल बन सकें।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद उप निदेशक शिक्षा, हमीरपुर ने बाहरा यूनिवर्सिटी के लगातार किए
जा रहे शैक्षणिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमर उजाला भविष्य ज्योति जैसे मंच विद्यार्थियों और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के बीच मजबूत सेतु का कार्य कर रहे हैं।
बाहरा यूनिवर्सिटी की टीम ने कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और उन्हें विभिन्न
अंडरग्रेजुएट एवं पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रमों, छात्रवृत्ति योजनाओं, आधुनिक कैंपस सुविधाओं और करियर अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग मैनेजमेंट, लॉ, हेल्थ साइंसेज और लिबरल आर्ट्स जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं को लेकर विशेष रुचि दिखाई। इस अवसर पर बाहरा यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि ने कहा, भविष्य ज्योति 2026 का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है हमारा उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के हर प्रतिभाशाली विद्यार्थी तक पहुंचकर उनके सपनों की हकीकत में बदलने में सहयोग देना है बाहरा यूनिवर्सिटी आज हिमाचल प्रदेश की अग्रणी यूनिवर्सिटी में शामिल है जो अपने आधुनिक इंफास्ट्रक्कर, इंडस्ट्री- इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम और जीवंत छात्र
Recent Posts
- Bahra University Wins First Position at Himachal Utsav 2026 .
- ज्ञान के साथ कौशल, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्य जरूरी : कविंद्र गुप्ता
- युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान करें : राज्यपालज्ञान के साथ कौशल, संवेदनशीलता, नैतिक मूल्य और उत्तरदायित्व की भावना भी आवश्यक : कविंद्र गुप्ता
- राज्यपाल ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का किया आह्वान
- Guv confers degrees on 577 at Solan’s Bahra University .
