पासवर्ड टू हैप्पीनेस” ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किया प्रेरित


सोलन:
ठौड़ो मैदान में शनिवार को उस समय शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष वातावरण देखने को मिला, जब हजारों लोग विश्वप्रसिद्ध आध्यात्मिक मार्गदर्शक बी के शिवानी के प्रेरणादायक “पासवर्ड टू हैप्पीनेस” में शामिल होने के लिए एकत्रित हुए।
इस कार्यक्रम में बाहरा विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों तथा कर्मचारियों ने भी भाग लिया। यह सहभागिता ब्रम्हा कुमारी सोलन केंद्र के आमंत्रण पर हुई। पूरे सत्र के दौरान वातावरण अत्यंत शांत और चिंतनशील रहा, जिससे उपस्थित लोगों को अपनी व्यस्त दिनचर्या से कुछ क्षण निकालकर स्वयं से जुड़ने का अवसर मिला।
अपने संबोधन में बीके शिवानी ने विचारों की शक्ति, भावनात्मक जागरूकता तथा दैनिक जीवन में आंतरिक शांति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सच्ची खुशी बाहरी परिस्थितियों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि हमारे विचारों, मूल्यों और दैनिक निर्णयों से उत्पन्न होती है।
उन्होंने लोगों को सकारात्मक सोच अपनाने, कृतज्ञता की भावना विकसित करने और नियमित ध्यान करने की प्रेरणा दी, ताकि जीवन में संतुलन और मानसिक शांति बनी रहे।
ठौड़ो मैदान का शांत और सौम्य वातावरण भी इस सत्र के संदेश शांति, आत्मचिंतन और सकारात्मकता को जीवंत रूप में प्रस्तुत करता दिखाई दिया।
इस अवसर पर बाहरा विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि ऐसे प्रेरणादायक संवाद विद्यार्थियों और युवाओं को स्पष्ट सोच, भावनात्मक मजबूती तथा सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होते हैं, जो आज के तेज़ रफ्तार जीवन में अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थी कल्याण निदेशक अनुराग अवस्थी तथा मीडिया एवं संचार विभाग के प्रमुख गौरव बाली ने बिके शिवानी को सम्मानित कर उनके प्रेरणादायक मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
Recent Posts
- From Classroom to Legislature: Bahra University Law Students Witness Democracy in Action at Himachal Pradesh Vidhan Sabha
- जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव
- बाहरा विश्वविद्यालय में ‘दही हांडी’ की धूम: कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में जीती बाजी |
- सतत भविष्य की राह दिखाएगा बाहरा विश्वविद्यालय: ‘एडवांस्ड मटेरियल्स’ पर जुटेगा देश भर के वैज्ञानिकों का महाकुंभ |
- उन्नत सामग्री और सिमुलेशन तकनीकों पर देशभर के वैज्ञानिक व शोधकर्ता करेंगे मंथन बाहरा यूनिवर्सिटी में 10-11 को राष्ट्रीय सम्मेलन
