एजुकेशन पार्टनर्स कॉन्क्लेव का हिमाचल में आयोजन, प्रदेशभर के शिक्षा सलाहकारों, प्रवेश सहयोगियों और एजुकेशन पार्टनर्स ने लिया हिस्सायुवाओं के सपनों को पंख देने जुटा बाहरा विश्वविद्यालय

स्टाफ रिपोर्टर- सोलन
बाहरा विश्वविद्यालय ने देशभर में आयोजित अपने सफल एजुकेशन पार्टनर्स कॉन्क्लेव की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए इस बार हिमाचल प्रदेश में शिक्षा सहयोगी सम्मेलन का सफल आयोजन किया । इस सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश के शिक्षा सलाहकारों, प्रवेश सहयोगियों और एजुकेशन पार्टनर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसका उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक योग्य विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के अवसर पहुंचाना रहा । इस अवसर पर रयात बाहरा ग्रुप के
चेयरमैन सरदार गुरविंदर सिंह बाहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे उन्होंने शिक्षा सहयोगियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। बाहरा विश्वविद्यालय इससे पहले देश के कई राज्यों में शिक्षा सहयोगी स मेलन सफलतापूर्वक आयोजित कर चुका है, लेकिन हिमाचल प्रदेश में आयोजित यह स मेलन विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा । यह विश्वविद्यालय की अपने राज्य के विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाज के प्रति जि मेदारी को और
।
अधिक मजबूत करने वाला कदम है । विश्वविद्यालय की ओर से वाइस प्रेसीडेंट विकास बत्रा ने कहा कि शिक्षा सहयोगियों ने दूरस्थ क्षेत्रों तक विश्वविद्यालय के उद्देश्य को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। युवा पीढ़ी बड़े सपने देखती है और विश्वविद्यालय का प्रयास है कि भौगोलिक परिस्थितियां उनके मार्ग में बाधा न बनें। सम्मेलन में खुला संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें पाठ्यक्रमों, शुल्क संरचना, छात्रवृत्ति, रोजगार अवसरों, प्लेसमेंट और परिसर सुविधाओं
पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। सोलन।
Recent Posts
- From Classroom to Legislature: Bahra University Law Students Witness Democracy in Action at Himachal Pradesh Vidhan Sabha
- जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव
- बाहरा विश्वविद्यालय में ‘दही हांडी’ की धूम: कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में जीती बाजी |
- सतत भविष्य की राह दिखाएगा बाहरा विश्वविद्यालय: ‘एडवांस्ड मटेरियल्स’ पर जुटेगा देश भर के वैज्ञानिकों का महाकुंभ |
- उन्नत सामग्री और सिमुलेशन तकनीकों पर देशभर के वैज्ञानिक व शोधकर्ता करेंगे मंथन बाहरा यूनिवर्सिटी में 10-11 को राष्ट्रीय सम्मेलन
