अच्छा वकील वही जो मेहनत, अध्ययन और प्रस्तुति से न्याय दिलाए : अविनाश राय खन्ना

सोलन, अप्रैल : बाहरा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा आयोजित 5वीं बाहरा यूनिवर्सिटी मूट कोर्ट प्रतियोगिता (16 से 18 अप्रैल 2026) का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ विधिवेत्ता अविनाश राय खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ने की।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अविनाश राय खन्ना ने विधि के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एक सामान्य वकील और एक सफल वकील में सबसे बड़ा अंतर उसकी तैयारी, प्रस्तुति और दृष्टिकोण में होता है।
धन कमाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है, जहाँ वकील अदालत और न्याय के बीच एक सेतु का कार्य करता है।
उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक ही कानून, एक ही तथ्य और एक ही प्रक्रिया होने के बावजूद, अलग-अलग वकील अपने तर्क और प्रस्तुति के
उन्होंने कहा कि वकालत केवल आधार पर अलग परिणाम प्राप्त कर
सकते हैं। उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि गहन अध्ययन, केस की समझ और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।
खन्ना ने अपने प्रारंभिक वकालत के अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और एक कमज़ोर दिखने वाले केस को गहन अध्ययन और कानूनी समझ के आधार पर जीता।
Recent Posts
- उच्च शिक्षा को बढ़ावा देनेके लिए बाहरा विवि और सोलन कॉलेज में एमओयू
- बाहरा विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय सोलन के बीच एमओयू, विज्ञान विद्याथियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण एमओयू के तहत शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान, कौशल विकास व करियर उन्मुख गतिबिधियों को मिलेगा बढ़ावा .
- बाहरा यूनिवर्सिटी और सोलन कालेज के बीच एमओयूशैक्षणिक सहयोग; अनुसंधान, कौशल विकास और करियर मार्गदर्शन को मिलेगा बढ़ावा, विज्ञान संकाय के छात्रों ने किया विवि का भ्रमणस्टाफ .
- Bahra University Signs MoU with Government College Solan to Boost Research, Academic Excellence, and Student Development
- Bahra University Strengthens Leadership Culture with NCC Rank Appointment Ceremony
