बाहरा विवि में इंटरनेशनल विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह – 2026 आयोजित
- 161 Views
- sahil
- August 24, 2026
- Academic Convocation 2026 International

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
सोलन, हिमाचल प्रदेशः बाहरा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए इंटरनेशनल कन्वोकेशन 2026 का आयोजन किया गया। समारोह में नाइजीरिया, कैमरून, बांग्लादेश, मलावी, घाना, कोमोरोस, थाईलैंड, नेपाल सहित विभिन्न देशों से बाहरा विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उपाधियां प्रदान की गईं। विभिन्न देशों और संस्कृतियों से आए विद्यार्थियों की उपस्थिति ने समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।
समारोह का आयोजन बाहरा विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल स्टूडेंट्स डिवीजन (ISD) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरदार गुरविंदर सिंह बाहरा चेयरमैन रयात बाहरा ग्रुप एवं कुलपति बाहरा विश्वविद्यालय, प्रो. आर. पी. नैंटा विनीत कुमार, रजिस्ट्रार, बाहरा विश्वविद्यालय उप कुलपति प्रो. सुशील कुमार चौधरी, सभी विभागों के डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस विशेष दीक्षांत समारोह में कानून, प्रबंधन, फार्मेसी, हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म, कंप्यूटर साइंस एवं टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों में अध्ययन पूरा करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी उपाधियां प्राप्त कीं। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके वर्षों के अध्ययन, व्यावहारिक प्रशिक्षण, कौशल विकास, शोध, अनुभवात्मक शिक्षा और निरंतर परिश्रम का परिणाम रही। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बाहरा विश्वविद्यालय में अपने अध्ययन के दौरान प्राप्त शैक्षणिक ज्ञान क साथ-साथ भारत की संस्कृति, परंपराओं और विविधता को भी करीब से अनुभव किया। विभिन्न देशों से आए विद्यार्थियों के बीच सांस्कृतिक संवाद, विचारों का आदान-प्रदान और आपसी सहयोग ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और समृद्ध किया । अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की मौजूदगी ने बाहरा विश्वविद्यालय को एक ऐसे वैश्विक शैक्षणिक मंच के रूप में स्थापित किया है, जहां विभिन्न देशों और संस्कृतियों के विद्यार्थी एक साथ शिक्षा और अनुभव प्राप्त करते हैं।
इंटरनेशनल कन्वोकेशन 2026 बाहरा विश्वविद्यालय के विभिन्न देशों से बेहतर उच्च शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की आकांक्षाओं के साथ बाहरा विश्वविद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों ने शिक्षा, प्रशिक्षण, फैकल्टी मार्गदर्शन, व्यावहारिक अनुभव और निरंतर मेहनत के माध्यम से अपनी क्षमताओं को विकसित किया और अब डिग्री प्राप्त करने के बाद अपने-अपने देशों में पेशेवर जीवन की नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। समारोह में सरदार गुरविंदर सिंह बाहरा ने अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं। उन्होंने सभी स्नातक विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि डिग्री प्राप्त करना विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जबकि वास्तविक सफलता इस ज्ञान, कौशल और अनुभव का उपयोग समाज एवं अपने- अपने देशों के विकास में सार्थक योगदान देने में है। उन्होंने विद्यार्थियों को बाहरा विश्वविद्यालय से प्राप्त शिक्षा, मूल्यों और अनुभव को अपने साथ लेकर आगे बढ़ने तथा अपने देशों और समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। चांसलर ने अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए इस विशेष दीक्षांत समारोह के आयोजन में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स डिवीजन के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों से आने वाले विद्यार्थियों का बाहरा विश्वविद्यालय में अध्ययन करना विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय पहचान को मजबूत करता है और विद्यार्थियों को वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करता है।
कुलपति प्रो. (डॉ.) आर. पी. नैंटा और रजिस्ट्रार विनीत कुमार सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, डीन, निदेशकों, विभागाध्यक्षों और फैकल्टी सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित यह समारोह अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अवसर बना। समारोह ने बाहरा विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अंतरराष्ट्रीयकरण, पेशेवर उत्कृष्टता, कौशल विकास और वैश्विक रोजगार क्षमता के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।
दीक्षांत समारोह के माध्यम से उपाधि प्राप्त करने वाले अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी अब ज्ञान, कौशल, आत्मविश्वास और भारत में प्राप्त शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक अनुभवों के साथ अपने – अपने देशों की ओर नई पेशेवर यात्रा शुरू करेंगे। इंटरनेशनल कन्वोकेशन – 2026 ने अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ बाहरा विश्वविद्यालय की वैश्विक शैक्षणिक सोच और विभिन्न देशों के विद्यार्थियों की आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदलने की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया।
Recent Posts
- Pharmacy Week Celebrations at Bahra University Highlight the Role of Young Pharmacists in Building a Healthier India .
- Learning Beyond the Classroom: Bahra University Takes Industry-Aligned Education to the Next Level .
- Session on Examination and Evaluation Policy Held at Bahra University.
- Alpha School of Bahra University Signs MoU with Antierly Schools & Beyond to Advance Industry-Ready Skills.
- Bahra University Faculty Dr. Vaibhav Verma Recognised in Limca Book of Records for participating in making of 451 Varieties of Siddu .
