बाहरा यूनिवर्सिटी के फिजियोथेरेपी छात्रों ने मरीजों – परिजनों से साझा की खुशियां, सीखी रोगी देखभाल की बारीकियां| आईएएमडी केंद्र में मरीजों संग मनाया स्वतंत्रता दिवस
- 25 Views
- sahil
- August 19, 2026
- Awareness Academic Celebrations Social

बाहरा विश्वविद्यालय वाकनाघाट ने स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गौरव और सामाजिक समावेश के संदेश के साथ मनाया। विश्वविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ इस बार समारोह को परिसर से बाहर इंडियन एसोसिएशन फॉर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (आईएएमडी), कोठों तक भी पहुंचाया गया। निदेशक छात्र कल्याण अनुराग अवस्थी के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग के विद्यार्थियों और विद्यार्थी परिषद के सदस्यों की टीम ने आईएएमडी केंद्र का दौरा किया। विद्यार्थियों ने
स्वतंत्रता दिवस समारोह का जश्न मनाते छात्र केंद्र में मरीजों, उनके परिजनों, चिकित्सकों और स्टाफ सदस्यों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने मरीजों से संवाद किया और उनके अनुभवों को समझने का प्रयास किया। विद्यार्थियों के लिए यह दौरा केवल समारोह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि व्यावहारिक और अनुभवात्मक सीख का अवसर भी बना। उन्होंने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से जुड़ी चुनौतियों के साथ सहानुभूति, धैर्य, प्रभावी संवाद और रोगी – केंद्रित देखभाल के महत्व को करीब से जाना। विद्यार्थियों ने समझा कि फिजियोथेरेपी केवल
उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीज के आत्मविश्वास, गरिमा और जीवन की गुणवत्ता सुधारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही परिवार के सहयोग और बहु- विषयक स्वास्थ्य सेवाओं की उपयोगिता को भी समझा। आईएएमडी महासचिव विपुल गोयल ने बाहरा विश्वविद्यालय की टीम का आभार जताते हुए कहा कि स्वतंत्रता तभी सार्थक है, जब प्रत्येक व्यक्ति को गरिमा, सम्मान और आशा के साथ जीवन जीने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपस्थिति से मरीजों और उनके परिवारों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
Recent Posts
- बाहरा विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह -2026 |
- Bahra University honours students from across the globeConvocation held for graduates from Nigeria, Cameroon, Bangladesh, Malawi, Ghana, Comoros, Thailand & Nepal .
- बाहरा विवि में इंटरनेशनल विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह – 2026 आयोजित
- बाहरा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीयविद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह – 2026 आयोजितविभिन्न देशों से आए विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रदान की गई उपाधियां |
- बाहरा विवि में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षांत समारोह, दी उपाधियां |
