बाहरा विश्वविद्यालय ने शुरू किया 24 दिवसीय प्लेसमेंट रेडीनेस बूट कैंप
- 302 Views
- sahil
- July 6, 2026
- Academic certifications

सोलन (वि)। बाहरा विश्वविद्यालय ने 2 जुलाई से 24 जुलाई, 2026 तक चलने वाले 24 दिवसीय प्लेसमेंट रेडीनेस बूट कैंप का शुभारंभ किया है। इसका उद्देश्य अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप पेशेवर बनाना और उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाना है। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर कॅरिअर सक्सेस द्वारा आयोजित किया गया है। इसमें विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, अभिरुचि, संवाद कौशल, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और साक्षात्कार की तैयारी जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह बूट कैंप एमबीए, बीबीए, बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, बीसीए और एमसीए के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए है । रयात बाहरा समूह के उपाध्यक्ष साहिल बाहरा ने कहा, हमारा उद्देश्य आत्मविश्वासी और उद्योग के लिए पूरी तरह तैयार पेशेवर तैयार करना है। उन्होंने बताया कि यह बूट कैंप विद्यार्थियों को उनके कॅरिअर लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक होगा। कुलपति आरपी नैंटा और कुलसचिव विनीत कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र कल्याण निदेशक अनुराग अवस्थी ने प्रतिस्पर्धी रोजगार परिदृश्य में व्यवस्थित तैयारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि बूट कैंप में अभिरुचि, संचार कौशल, बायोडाटा निर्माण, मॉक साक्षात्कार और समूह चर्चा जैसे विषयों पर विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे। यह पहल विद्यार्थियों के बेहतर प्लेसमेंट की संभावनाओं को बढ़ाएगी ।
Recent Posts
- From Classroom to Legislature: Bahra University Law Students Witness Democracy in Action at Himachal Pradesh Vidhan Sabha
- जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव
- बाहरा विश्वविद्यालय में ‘दही हांडी’ की धूम: कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में जीती बाजी |
- सतत भविष्य की राह दिखाएगा बाहरा विश्वविद्यालय: ‘एडवांस्ड मटेरियल्स’ पर जुटेगा देश भर के वैज्ञानिकों का महाकुंभ |
- उन्नत सामग्री और सिमुलेशन तकनीकों पर देशभर के वैज्ञानिक व शोधकर्ता करेंगे मंथन बाहरा यूनिवर्सिटी में 10-11 को राष्ट्रीय सम्मेलन
