News - Bahra University Shimla News - Bahra University ShimlaNews - Bahra University Shimla
  • Academic
  • Lifestyle
  • Sports
  • Social
  • Celebrations
  • Academic
  • Lifestyle
  • Sports
  • Social
  • Celebrations
subscribe
DIGITAL ISSUE ONLY $4.95

FOR YOUR IPHONE & TABLET

SUBSCRIBE NOW

Academic certifications
  • 411 Views
  • sahil
  • July 6, 2026
  • Academic certifications

रोजगार क्षमता बढ़ाने और उद्योग के अनुरूप कौशल विकसित करने पर रहेगा फोकस
बाहरा विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट रेडीनेस बूट कैंप का शुभारंभ

छात्रों की रोजगार क्षमता को सशक्त बनाने और शिक्षा तथा उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की दूरी कम करने के उद्देश्य से बाहरा विश्वविद्यालय में दो से 24 जुलाई तक 24 दिवसीय प्लेसमेंट रेडीनेस बूट कैंप का शुभारंभ किया गया। सेंटर फॉर करियर सक्सेस, एम्प्लॉयबिलिटी एंड स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए शुरू किया गया है। बूट कैंप के दौरान विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, एप्टीट्यूड, संचार कौशल,कैंप के शुभारंभ पर मौजूद प्रबंधक वर्ग व अन्य
व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, व्यावसायिक शिष्टाचार, साक्षात्कार की तैयारी और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यक्रम एमबीए, बीबीए, बीटेक (कंप्यूटर साइंस), बीसीए और एमसीए के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर रयात बाहरा समूह के वाइस चेयरमैन साहिल बाहरा ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को पेशेवर जीवन के लिए भी पूरी तरह तैयार करना है। यह बूट कैंप विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, कौशल और कॉर्पोरेट कार्यसंस्कृति के अनुरूप कार्य करने की क्षमता विकसित करेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाहरा विश्वविद्यालय के कुलपति आरपीनैंटा तथा कुलसचिव विनीत कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ । विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने और उन्हें सफल करियर के लिए तैयार करने की दिशा में विश्वविद्यालय के सतत प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्र कल्याण निदेशक एवं प्रशिक्षण प्रमुख अनुराग अवस्थी ने वर्तमान प्रतिस्पर्धी रोजगार परिदृश्य में व्यवस्थित प्लेसमेंट तैयारी के महत्व पर प्रकाश डाला। यह बूट कैंप प्रबंधन एवं तकनीकी प्रशिक्षण मॉड्यूल के प्रभावी समन्वय के माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी को उद्योग के लिए तैयार करने के उद्देश्य से विशेष रूप से तैयार किया गया है।

Previous Posts The School of Law, Bahra University, proudly participated in a prestigious Workshop and Consultative Session organized to review the Himachal Pradesh State Commission.
Next Posts बाहरा विश्वविद्यालय ने शुरू किया 24 दिवसीय प्लेसमेंट रेडीनेस बूट कैंप

Leave Your Comment

Recent Posts

  • From Classroom to Legislature: Bahra University Law Students Witness Democracy in Action at Himachal Pradesh Vidhan Sabha
  • जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव
  • बाहरा विश्वविद्यालय में ‘दही हांडी’ की धूम: कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में जीती बाजी |
  • सतत भविष्य की राह दिखाएगा बाहरा विश्वविद्यालय: ‘एडवांस्ड मटेरियल्स’ पर जुटेगा देश भर के वैज्ञानिकों का महाकुंभ |
  • उन्नत सामग्री और सिमुलेशन तकनीकों पर देशभर के वैज्ञानिक व शोधकर्ता करेंगे मंथन बाहरा यूनिवर्सिटी में 10-11 को राष्ट्रीय सम्मेलन

Recent Comments

No comments to show.
Bahra University, established in 2011 under the Himachal Pradesh State Legislature, is a renowned private university located at Waknaghat in the Solan district, surrounded by the scenic Shimla Hills. Founded by the Rayat-Bahra Group, the university is committed to delivering quality higher education, fostering innovation, and shaping leaders of tomorrow. Guided by its motto “Learn. Lead. Accomplish.”.

Recent Posts

From Classroom to Legislature: Bahra University Law Students Witness Democracy in Action at Himachal Pradesh Vidhan Sabha
  • September 8, 2026
From Classroom to Legislature: Bahra University Law Students Witness Democracy in Action at Himachal Pradesh Vidhan Sabha
जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव
  • September 8, 2026
जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव

Proudly Powered By I-3 Integrated Co. Pvt. Ltd.