मेहनत, गहन अध्ययन और प्रभावी प्रस्तुति ही दिलाती है न्याय

वेरा न्यूज / देवेंद्र वर्मा शिमला, 17 अप्रैल : कानूनी शिक्षा को व्यवहारिक अनुभव से जोड़ने के उद्देश्य से बाहरा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा आयोजित 5वीं बाहरा यूनिवर्सिटी मूट कोर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ । प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ विधिवेत्ता अविनाश राय खन्ना ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ने की। मुख्य अतिथि अविनाश राय खन्ना ने कहा कि एक सामान्य और सफल वकील के बीच सबसे बड़ा अंतर उसकी मेहनत, गहन अध्ययन और अदालत में तर्कों की प्रभावी प्रस्तुति से तय होता है । वकालत केवल आय का साधन नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ है, जहां वकील अदालत और न्याय के बीच एक महत्वपूर्ण की भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि कई बार एक ही कानून और एक
सेतु
2026
जैसे तथ्य होने के बावजूद अलग- अलग वकील अपने तर्कों और प्रस्तुति के आधार पर अलग परिणाम प्राप्त कर लेते हैं। खन्ना ने छात्रों से कहा कि हर केस को चुनौती की तरह लें और पूरी तैयारी के साथ अदालत में अपनी बात रखें। उन्होंने कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं विधि के छात्रों को वास्तविक न्यायिक प्रक्रिया से रूबरू कराती हैं। इस प्रतियोगिता में देशभर की विभिन्न लॉ संस्थानों की टीमों ने भाग लिया और अपने तर्क, कानूनी + ज्ञान और प्रस्तुति कौशल का प्रदर्शन किया । विश्वविद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई कि इस तरह के आयोजन छात्रों के लिए सीखने का महत्वपूर्ण मंच साबित होंगे और उन्हें न्यायिक क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में प्रेरित करेंगे।
Recent Posts
- From Classroom to Legislature: Bahra University Law Students Witness Democracy in Action at Himachal Pradesh Vidhan Sabha
- जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव
- बाहरा विश्वविद्यालय में ‘दही हांडी’ की धूम: कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में जीती बाजी |
- सतत भविष्य की राह दिखाएगा बाहरा विश्वविद्यालय: ‘एडवांस्ड मटेरियल्स’ पर जुटेगा देश भर के वैज्ञानिकों का महाकुंभ |
- उन्नत सामग्री और सिमुलेशन तकनीकों पर देशभर के वैज्ञानिक व शोधकर्ता करेंगे मंथन बाहरा यूनिवर्सिटी में 10-11 को राष्ट्रीय सम्मेलन
