वकील न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ : खन्ना

सोलन, 17 अप्रैल (ब्यूरो): बाहरा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा आयोजित बाहरा यूनिवर्सिटी मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 अप्रैल तक किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ विधिवेत्ता अविनाश राय खन्ना मुख्यातिथि जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ने की।
मुख्यातिथि ने कहा कि एक
सामान्य वकील और एक सफल
तैयारी, प्रस्तुति और दृष्टिकोण में होता है। वकालत केवल धन कमाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह न्याय
व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है, जहां वकील अदालत और न्याय के बीच एक सेतु का कार्य करता है।
18th A
वकील में सबसे बड़ा अंतर उसकी सोलन : मुख्यातिथि के रूप में भाग लेते अविनाश राय खन्ना।
उन्होंने अपने प्रारंभिक वकालत के अनुभव सांझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और एक कमजोर दिखने वाले केस को गहन अध्ययन और कानूनी समझ के आधार पर जीता। उन्होंने कहा कि वकील को हर केस को चुनौती के रूप में लेना चाहिए। छात्रों को सलाह दी कि वह केवल किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि केस की बारीकियों, दस्तावेजो की समझ और कानूनी शब्दावली पर (ब्यूरो) भी गहरी पकड़ बनाएं।
Recent Posts
- Bahra University Wins First Position at Himachal Utsav 2026 .
- ज्ञान के साथ कौशल, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्य जरूरी : कविंद्र गुप्ता
- युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान करें : राज्यपालज्ञान के साथ कौशल, संवेदनशीलता, नैतिक मूल्य और उत्तरदायित्व की भावना भी आवश्यक : कविंद्र गुप्ता
- राज्यपाल ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का किया आह्वान
- Guv confers degrees on 577 at Solan’s Bahra University .
