बाहरा विश्वविद्यालय में 5वीं राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का हुआ समापन

शिमला | बाहरा विश्वविद्यालय में आयोजित 5वीं राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुशील कुकरेजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में देश के कई प्रतिष्ठित विधि संस्थानों, जिनमें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, पंजाब विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंतिम चरण का मूल्यांकन प्रो. एचआर झिंगटा, प्रो. ललित डढवाल और पूर्व अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बसंत वर्मा ने किया। रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने विधि शिक्षा में व्यावहारिक प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। न्यायमूर्ति कुकरेजा ने विद्यार्थियों को नैतिकता, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ विधि पेशे में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता में यूआईएलएस, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी विजेता और आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, मोहाली उपविजेता रहे । विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Recent Posts
- उच्च शिक्षा को बढ़ावा देनेके लिए बाहरा विवि और सोलन कॉलेज में एमओयू
- बाहरा विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय सोलन के बीच एमओयू, विज्ञान विद्याथियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण एमओयू के तहत शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान, कौशल विकास व करियर उन्मुख गतिबिधियों को मिलेगा बढ़ावा .
- बाहरा यूनिवर्सिटी और सोलन कालेज के बीच एमओयूशैक्षणिक सहयोग; अनुसंधान, कौशल विकास और करियर मार्गदर्शन को मिलेगा बढ़ावा, विज्ञान संकाय के छात्रों ने किया विवि का भ्रमणस्टाफ .
- Bahra University Signs MoU with Government College Solan to Boost Research, Academic Excellence, and Student Development
- Bahra University Strengthens Leadership Culture with NCC Rank Appointment Ceremony
