बाहरा विश्वविद्यालय में 5वीं राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन, न्यायमूर्ति सुशील कुकरेजा ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

बाहरा विश्वविद्यालय में आयोजित 5वीं राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुशील कुकरेजा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । प्रतियोगिता में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर, बिट्स लॉ स्कूल मुंबई, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी (दिल्ली एवं बेंगलुरु परिसर), विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर, एशियन लॉ कॉलेज नोएडा, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय यूआईएलएस
5 BAHRA UNIVERSITY
MOOT COURY COMPETITION 2026
सोलन। मूट कोर्ट प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि शिमला और पंजाब विश्वविद्यालय यूआईएलएस चंडीगढ़ सहित कई अन्य संस्थान शामिल रहे। प्रतियोगिता के अंतिम चरण का मूल्यांकन एक विशिष्ट न्यायिक
पैनल द्वारा किया गया, जिसमें प्रो. एचआर झिंगटा, प्रो. ललित डडवाल व पूर्व अतिरिक्त जिला एवं सूत्र न्यायाधीश बसंत वर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम के आरंभ में रयात
बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विधि शिक्षा में व्यावहारिक अनुभव के महत्व को रेखांकित किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में न्यायमूर्ति कुकरेजा ने कहा कि कानून समाज की रीढ़ है, जो न्याय, व्यवस्था और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करता है । उन्होंने विद्यार्थियों को व्यावसायिक नैतिकता का पालन करने, संवेदनशीलता विकसित करने और अपने लक्ष्यों के प्रति निरंतर समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया विजेता का खिताब यूआईएलएस चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने अपने नाम किया, जबकि आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, मोहाली ने उपविजेता
।
स्थान प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार भी यूआईएलएस चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रतिभागी को मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता का सम्मान आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ मोहाली को प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल का पुरस्कार पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के विधि विभाग को मिला। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्टता के लिए नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार विनीत कुमार, विधि संकाय के डीन डा. रघुविंदर सिंह, विभागाध्यक्ष डा. मंदीप वर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Recent Posts
- From Classroom to Legislature: Bahra University Law Students Witness Democracy in Action at Himachal Pradesh Vidhan Sabha
- जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव
- बाहरा विश्वविद्यालय में ‘दही हांडी’ की धूम: कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में जीती बाजी |
- सतत भविष्य की राह दिखाएगा बाहरा विश्वविद्यालय: ‘एडवांस्ड मटेरियल्स’ पर जुटेगा देश भर के वैज्ञानिकों का महाकुंभ |
- उन्नत सामग्री और सिमुलेशन तकनीकों पर देशभर के वैज्ञानिक व शोधकर्ता करेंगे मंथन बाहरा यूनिवर्सिटी में 10-11 को राष्ट्रीय सम्मेलन
