बाहरा विश्वविद्यालय में एआई पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन

सोलन (वि)। बाहरा विश्वविद्यालय, शिमला हिल्स द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी)
बुधवार
को संपन्न हो गया। इसमें देशभर से 2000 से अधिक प्रतिभागियों और अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविदों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम डॉ. राजेश कुमार दुबे
(निदेशक, यूजीसी एमएम टीटीसी) और डॉ. विकेश
कश्यप (एफडीपी प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर) के मार्गदर्शन में हुआ। हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के डॉ. नरेंद्र के रुस्तागी ने ‘एआई और शिक्षा की गुणवत्ताः चुनौतियां और अवसर’ पर व्याख्यान दिया। प्रो. कौमुदी सक्सेना ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर बात की, वहीं कुलपति प्रो. (डॉ.) के के धवे ने शोध, डेटा विश्लेषण में एआई के अनुप्रयोग के बारे में बताया। प्रो. पीवीपीएस अरोड़ा, प्रो. संजीव कुमार शर्मा, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. रमैया, प्रो. चंदर मोहन गुप्ता, डॉ. हरसिमरन कौर, डॉ. सोनी सिंह, प्रो. सुभाष मिधा, डॉ. अनिल मेहता, सुशांत वी पाई, डॉ. एरामला डी. दयाल, प्रो. चंद्रवादन गोरितियल तथा प्रो. (डॉ.) संगीता एन पवार ने भी विचार साझा किए। रयात बाहरा समूह के चेयरमैन सरदार गुरविंदर सिंह बाहरा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम कार्यक्रम शिक्षकों को भविष्य के लिए तैयार करते हैं।
Recent Posts
- From Classroom to Legislature: Bahra University Law Students Witness Democracy in Action at Himachal Pradesh Vidhan Sabha
- जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव
- बाहरा विश्वविद्यालय में ‘दही हांडी’ की धूम: कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में जीती बाजी |
- सतत भविष्य की राह दिखाएगा बाहरा विश्वविद्यालय: ‘एडवांस्ड मटेरियल्स’ पर जुटेगा देश भर के वैज्ञानिकों का महाकुंभ |
- उन्नत सामग्री और सिमुलेशन तकनीकों पर देशभर के वैज्ञानिक व शोधकर्ता करेंगे मंथन बाहरा यूनिवर्सिटी में 10-11 को राष्ट्रीय सम्मेलन
