बाहरा यूनिवर्सिटी में अल्फा गेमिंग लीग संपन्न, विजेता टीमों को दस हजार रुपये

सोलन (वि)। बाहरा यूनिवर्सिटी के अल्फा स्कूल ने अल्फा गेमिंग लीग – प्राइमा 2026 का आयोजन किया। यह दूसरा वर्ष है जब यूनिवर्सिटी ने इस ई- स्पोर्ट्स प्रतियोगिता की मेजबानी की। हिमाचल प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर ई-. स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजित करने वाली बाहरा यूनिवर्सिटी एकमात्र संस्थान है। इसमें क्षेत्र के विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों से छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लोकप्रिय ई- स्पोर्ट्स गेम बीजीएमआई और फ्री फायर खेले गए। प्रतिभागियों ने रणनीति और कौशल का प्रदर्शन किया। फाइनल में
एमआई में शिमलावासी टीम और फ्री फायर में लेक ऑफ फायर टीम विजयी रही। विजेता टीमों को 10 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि मिली। आयोजकों ने बताया कि इसका उद्देश्य युवाओं में ई – स्पोर्ट्स संस्कृति को बढ़ावा देना है।
Recent Posts
- From Classroom to Legislature: Bahra University Law Students Witness Democracy in Action at Himachal Pradesh Vidhan Sabha
- जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव
- बाहरा विश्वविद्यालय में ‘दही हांडी’ की धूम: कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में जीती बाजी |
- सतत भविष्य की राह दिखाएगा बाहरा विश्वविद्यालय: ‘एडवांस्ड मटेरियल्स’ पर जुटेगा देश भर के वैज्ञानिकों का महाकुंभ |
- उन्नत सामग्री और सिमुलेशन तकनीकों पर देशभर के वैज्ञानिक व शोधकर्ता करेंगे मंथन बाहरा यूनिवर्सिटी में 10-11 को राष्ट्रीय सम्मेलन
Recent Comments
No comments to show.
