बाहरा विवि के कुलपति ने राज्यपाल से की भेंट

वाकनाघाट (वि)। बाहरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे ने लोकभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शिक्षा और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुदृढ़ बनाने, युवाओं को नशे से दूर रखने के उपायों और समाज में जागरूकता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने उच्च शिक्षण संस्थानों में व्यवस्थित अनुसंधान पद्धतियों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सामाजिक चुनौतियों के वैज्ञानिक समाधान पर जोर दिया। राज्यपाल ने ड्रग्स, सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जन- जागरूकता को आज की प्रमुख आवश्यकता बताया। कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे ने कहा कि राज्यपाल का मार्गदर्शन विवि के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा के विजन के अनुरूप है। उन्होंने बाहरा विवि की शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
Recent Posts
- From Classroom to Legislature: Bahra University Law Students Witness Democracy in Action at Himachal Pradesh Vidhan Sabha
- जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव
- बाहरा विश्वविद्यालय में ‘दही हांडी’ की धूम: कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में जीती बाजी |
- सतत भविष्य की राह दिखाएगा बाहरा विश्वविद्यालय: ‘एडवांस्ड मटेरियल्स’ पर जुटेगा देश भर के वैज्ञानिकों का महाकुंभ |
- उन्नत सामग्री और सिमुलेशन तकनीकों पर देशभर के वैज्ञानिक व शोधकर्ता करेंगे मंथन बाहरा यूनिवर्सिटी में 10-11 को राष्ट्रीय सम्मेलन
