बाहरा विश्वविद्यालय में मनाया लोहड़ी पर्व. वाकनाघाट, सोलन:
- 808 Views
- sahil
- January 15, 2026
- Celebrations

बाहरा विश्वविद्यालय परिसर में लोहड़ी पर्व को पारंपरिक उत्साह, उल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कर्मचारीयों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामूहिक रूप से इस लोकपर्व का आनंद उठाया।
कार्यक्रम के दौरान लोहड़ी की पारंपरिक अग्नि का प्रज्वलन बाहरा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विनीत कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने लोहड़ी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और नवआरंभ का प्रतीक बताया। आयोजन ने पंजाब एवं उत्तर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए आपसी भाईचारे एवं एकता का संदेश दिया।
लोहड़ी उत्सव के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला। कर्मचारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए मिठाइयाँ एवं प्रसाद का वितरण किया तथा एक-दूसरे को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर रयात बाहरा समूह के चेयरमैन श्री गुरविंदर सिंह बाहरा एवं रयात बाहरा समूह के वाइस प्रेसिडेंट साहिल बाहरा ने बाहरा विश्वविद्यालय परिवार को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Recent Posts
- उच्च शिक्षा को बढ़ावा देनेके लिए बाहरा विवि और सोलन कॉलेज में एमओयू
- बाहरा विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय सोलन के बीच एमओयू, विज्ञान विद्याथियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण एमओयू के तहत शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान, कौशल विकास व करियर उन्मुख गतिबिधियों को मिलेगा बढ़ावा .
- बाहरा यूनिवर्सिटी और सोलन कालेज के बीच एमओयूशैक्षणिक सहयोग; अनुसंधान, कौशल विकास और करियर मार्गदर्शन को मिलेगा बढ़ावा, विज्ञान संकाय के छात्रों ने किया विवि का भ्रमणस्टाफ .
- Bahra University Signs MoU with Government College Solan to Boost Research, Academic Excellence, and Student Development
- Bahra University Strengthens Leadership Culture with NCC Rank Appointment Ceremony
