मूट कोर्ट स्पर्धा में बाहरा यूनिवर्सिटी बनी विजेता
- 1347 Views
- sahil
- January 6, 2026
- Achievement

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पंचवर्षीय विधिक अध्ययन संस्थान शिमला में तीन दिवसीय स्वर्गीय कश्मीर सिंह मेमोरियल राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। इसमें बाहरा यूनिवर्सिटी की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। डोगरा लॉ कॉलेज जम्मू की टीम उपविजेता रही। यूआईएलएस पंजाब विश्वविद्यालय की अर्पिता गौतम को बेस्ट मूटर, कैंपस लॉ सेंटर दिल्ली विश्वविद्यालय को बेस्ट मेमोरियल और सिंबॉयसिस लॉ स्कूल पुणे की पर्वी मित्तल को बेस्ट रिसर्चर का पुरस्कार दिया गया। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुशील कुकरेजा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश ठाकुर, संस्थान के निदेशक प्रो. शिव कुमार डोगरा मौजूद रहे। संवाद
Recent Posts
- From Classroom to Legislature: Bahra University Law Students Witness Democracy in Action at Himachal Pradesh Vidhan Sabha
- जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव
- बाहरा विश्वविद्यालय में ‘दही हांडी’ की धूम: कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में जीती बाजी |
- सतत भविष्य की राह दिखाएगा बाहरा विश्वविद्यालय: ‘एडवांस्ड मटेरियल्स’ पर जुटेगा देश भर के वैज्ञानिकों का महाकुंभ |
- उन्नत सामग्री और सिमुलेशन तकनीकों पर देशभर के वैज्ञानिक व शोधकर्ता करेंगे मंथन बाहरा यूनिवर्सिटी में 10-11 को राष्ट्रीय सम्मेलन
Recent Comments
No comments to show.
