बाहरा विश्वविद्यालय ने उद्योग-अकादमिक को मजबूत करने के लिए एक साथ 4 एमओयू साइन किए,

शिमला हिल्स, बाहरा विश्वविद्यालय, जो अपनी अकादमिक उत्कृष्टता और उद्योग सहयोग के लिए जाना जाता है, बाहरा विश्वविद्यालय ने चार प्रमुख संगठनों – अपग्रेड (upGrad), आईबीएम (IBM), एचसीएल टेक (HCLTech), और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह रणनीतिक साझेदारी छात्रों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने, शोध सहयोग को बढ़ावा देने और उद्योग से जुड़े कौशल विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर बाहरा विश्वविद्यालय के चांसलर ने कहा कि “ये समझोते हमारे विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं, जो अकादमिक और उद्योग के बीच की नीव का पत्थर साबित होगी । अत्याधुनिक तकनीकों और वास्तविक दुनिया की जानकारी को पाठ्यक्रम में शामिल कर, हम अपने छात्रों को भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं।”
इन समझौतों के माध्यम से छात्रों को इंटर्नशिप, संयुक्त शोध परियोजनाएँ, कौशल विकास कार्यक्रम और ज्ञान-साझाकरण मंचों का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी शिक्षा को उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया जायेगा ।
इस महत्वपूर्ण एमओयू साइनिंग समारोह में बाहरा विश्वविद्यालय के चांसलर गुरविंदर सिंह
बाहरा , रयात बाहरा ग्रुप ग्रुप के वाइस चेयरमैन साहिल बाहरा, निदेशक (प्रवेश एवं विपणन) अनुराग अवस्थी, निदेशक (अल्फा स्कूल, रयात बाहरा ग्रुप) साक्षी, आईबीएम से अमन बख्शी (स्ट्रेटेजिक लीडर) और आयुष चौहान (रिलेशनशिप हेड), एलएंडटी से जसवंत सिंह (ब्रांच मैनेजर), अपग्रेड से सुमित शर्मा (नेशनल सेल्स हेड), तथा एचसीएल टेक से स्वक्षर कर्मकार (एरिया सेल्स डायरेक्टर) उपस्थित रहे।
बाहरा विश्वविद्यालय के मीडिया और संचार प्रमुख ने भी इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के छात्रों के लिए हम पहली बार उद्योग-समर्थित पाठ्यक्रम शुरू कर रहे हैं, जिससे उन्हें अपने करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुँचने में मदद मिलेगी।
Recent Posts
- From Classroom to Legislature: Bahra University Law Students Witness Democracy in Action at Himachal Pradesh Vidhan Sabha
- जन्माष्टमी पर बाहरा विश्वविद्यालय में सजा दही हांडी उत्सव
- बाहरा विश्वविद्यालय में ‘दही हांडी’ की धूम: कोर इंजीनियरिंग की टीम ने 56 सेकंड में जीती बाजी |
- सतत भविष्य की राह दिखाएगा बाहरा विश्वविद्यालय: ‘एडवांस्ड मटेरियल्स’ पर जुटेगा देश भर के वैज्ञानिकों का महाकुंभ |
- उन्नत सामग्री और सिमुलेशन तकनीकों पर देशभर के वैज्ञानिक व शोधकर्ता करेंगे मंथन बाहरा यूनिवर्सिटी में 10-11 को राष्ट्रीय सम्मेलन
