बाहरा विश्वविद्यालय में मनाया लोहड़ी पर्व. वाकनाघाट, सोलन:
- 18 Views
- sahil
- January 15, 2026
- Celebrations

बाहरा विश्वविद्यालय परिसर में लोहड़ी पर्व को पारंपरिक उत्साह, उल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कर्मचारीयों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामूहिक रूप से इस लोकपर्व का आनंद उठाया।
कार्यक्रम के दौरान लोहड़ी की पारंपरिक अग्नि का प्रज्वलन बाहरा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विनीत कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने लोहड़ी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और नवआरंभ का प्रतीक बताया। आयोजन ने पंजाब एवं उत्तर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए आपसी भाईचारे एवं एकता का संदेश दिया।
लोहड़ी उत्सव के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला। कर्मचारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए मिठाइयाँ एवं प्रसाद का वितरण किया तथा एक-दूसरे को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर रयात बाहरा समूह के चेयरमैन श्री गुरविंदर सिंह बाहरा एवं रयात बाहरा समूह के वाइस प्रेसिडेंट साहिल बाहरा ने बाहरा विश्वविद्यालय परिवार को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Recent Posts
- Bahra University Celebrates Lohri with Traditional Fervor and Campus Harmony Waknaghat, Solan:
- बाहरा विश्वविद्यालय में मनाया लोहड़ी पर्व. वाकनाघाट, सोलन:
- अलग-अलग रोगों के उपचार में फिजियोथैरेपी कारगर : शांडिल
- बाहरा विश्वविद्यालय में “वैकल्पिक विवाद समाधान, पॉक्सो, नशा मुक्ति और साइबर अपराध : चुनौतियाँ एवं समाधान” विषय पर कार्यशाला का किया गया आयोजन
- Bahara University emerged victorious in the moot court competition.